जालौन

जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, भाईयों पर आगजनी का आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
माधौगढ़ (जालौन)। थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसा दोगढ़ी में पारिवारिक बंटवारे और जमीन विवाद ने शनिवार रात हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि बड़े और छोटे भाई ने मिलकर बीच वाले भाई अजमेर सिंह के भूसा रखने वाले मकान में आग लगा दी। घटना रात करीब 10.30 बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, आग लगने से भूसा पूरी तरह जलकर राख हो गया और मकान का लेंटर भी चटक गया, जिससे संरचना को गंभीर क्षति पहुंची। इस हादसे में अजमेर सिंह को लगभग 2 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित अजमेर सिंह ने आरोप लगाया है कि उसके भाई जनवेद सिंह भदौरिया, निर्मल सिंह भदौरिया, उनकी पत्नियों और बड़े भाई जनमेद सिंह के कुछ रिश्तेदारों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही माधौगढ़ कोतवाली प्रभारी और बंगरा चैकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि अजमेर सिंह अपने बुजुर्ग माता-पिता का पालन-पोषण करता है, जिनमें उसकी मां दृष्टिहीन हैं और पिता भी वृद्ध अवस्था में हैं। इस घटना के बाद परिवार में दहशत और तनाव का माहौल है। पीड़ित की तहरीर पर माधौगढ़ थाने में नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button