जालौन

जालौन में बेटियों ने रचा इतिहास, आकांक्षा जिला टाॅप-3 में

अनंदी बाई हर्षे सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज का 100 फीसदी रिजल्ट

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
जालौन (उरई)। जालौन स्थित अनंदी बाई हर्षे सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ने उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों में शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। विद्यालय की सभी छात्राएं परीक्षा में सफल रहीं, जिससे छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
हाईस्कूल (कक्षा 10) में कुल 75 छात्राएं पंजीकृत थीं और सभी ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की। इनमें 5 छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक, 54 छात्राओं ने 75 से 90 प्रतिशत तथा 16 छात्राओं ने 60 से 75 प्रतिशत अंक अर्जित किए। हाईस्कूल की मेरिट सूची में नव्या तिवारी ने 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। शुभांशी तिवारी 92.5 प्रतिशत के साथ द्वितीय, सुबोधी सेंगर 92 प्रतिशत के साथ तृतीय, गार्गी सेंगर 92 प्रतिशत के साथ चतुर्थ तथा अनुष्का प्रजापति 90.66 प्रतिशत के साथ पंचम स्थान पर रहीं। वहीं काजल विश्वकर्मा ने 90.50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इंटरमीडिएट (कक्षा 12) में भी विद्यालय ने 100 प्रतिशत सफलता प्राप्त की। कुल 75 छात्राओं में से सभी उत्तीर्ण रहीं। इनमें 1 छात्रा ने 90 प्रतिशत से अधिक, 29 छात्राओं ने 75 से 90 प्रतिशत तथा 45 छात्राओं ने 60 से 75 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इंटरमीडिएट की टॉप सूची में आकांक्षा प्रजापति ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दीक्षा कुशवाहा 87.6 प्रतिशत के साथ द्वितीय, काजल कुशवाहा 86.6 प्रतिशत के साथ तृतीय, अपर्णा दुबे 85.02 प्रतिशत के साथ चतुर्थ तथा नितिका सिंह 85 प्रतिशत के साथ पंचम स्थान पर रहीं। विद्यालय के लिए सबसे गर्व की बात यह रही कि आकांक्षा प्रजापति ने जिला स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य सुनीता ने कहा कि यह उपलब्धि छात्राओं की कठिन मेहनत, शिक्षकों की लगन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सभी छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button