गोड्डा

बिना सूचना पट के हो रहा पैक्स भवन निर्माण

घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बसंतराय। प्रखंड क्षेत्र के रूपनी स्वास्थ्य केंद्र के बगल में बन रहे में पैक्स  भवन के निर्माण कार्य पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय कैवा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि जावेद अहमद एवं  ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण स्थल पर अब तक कोई सूचना पट (Information Board) नहीं लगाया गया है। जिससे योजना की लागत, अवधि और कार्य एजेंसी की जानकारी उपलब्ध नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में चिमनी ईट के जगह बांग्ला ईट व घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। ईंट, बालू और सीमेंट की गुणवत्ता को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। उनका आरोप है कि मानकों की अनदेखी कर जल्दबाजी में काम किया जा रहा है। जिससे भवन की मजबूती पर सवाल उठ रहे हैं। और विभाग के कनीय अभियंता के गैर मौजूदगी में पीलर का ढलाई किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि निर्माण स्थल पर जल्द से जल्द सूचना पट लगाया जाए
निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराई जाए। ताकि गुणवत्तापूर्ण कार्य किया जा सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button