जालौन

25 हजार के ईनामी दीपू रैदास को कुठौंद पुलिस ने किया गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कुठौंद (जालौन)। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह द्वारा जनपद में शातिर अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कुठौंद पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी जालौन शैलेंद्र बाजपेई के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कुठौंद जगदम्बा प्रसाद दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल जज जूनियर डिवीजन, ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट जालौन की अदालत में मुकदमा नंबर 893/2016 अपराध संख्या 43/2016 धारा 4/25 आम्र्स एक्ट से संबंधित मामले में अभियुक्त दीपू रैदास पुत्र सीताराम रैदास निवासी ग्राम कंझारी थाना कुठौन्द जनपद जालौन के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। अभियुक्त लंबे समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था जिसके चलते न्यायालय ने उसके खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए वारंट जारी किया। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में थाना कुठौंद पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए अभियुक्त को उसके घर ग्राम कंझारी से विधि सम्मत तरीके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक राजकुमार पाण्डेय चैकी प्रभारी कंझारी तथा कांस्टेबल 284 विजय कुमार शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने का संदेश गया है तथा वांछित अपराधियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के तहत आगे भी ऐसे वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहने की बात कही गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button