भरत पुर
प्रदमोहन लवानिया को मिला विप्र रत्न अवार्ड
भगवान परशुराम जन्मोंत्सव सामारोह के अवसर पर 70 प्रतिभाएं हुई सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के एतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर उपखण्ड क्षेत्र के गांव सलैमपुर खुर्द निवासी प्रदमोहन लवानिया पुत्र सत्यप्रकाश शर्मा को विप्र रत्न पुरस्कार से नवाजा गया। जहां उनको मिले सम्मान को लेकर समस्त ग्रामवासी सहित उपखण्ड क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। ज्ञात हो कि जयपुर में भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव समारोह के समापन पर सर्व ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी ) झालाना डूंगरी में प्रातः 10 बजे से प्रदेश स्तरीय ब्राह्मण सम्मान समारोह आयोजित किया गया जहां जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा,हवामहल विधानसभा क्षेत्र के विधायक बालमुकुंदाचार्य,सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पण्डित सुरेश मिश्रा आदि सहित कई गणमान्य नागरिको और सैकड़ों विप्र बन्धुओं की मौजूदगी मे सलैमपुर खुर्द निवासी प्रदमोहन लवानिया पुत्र सत्यप्रकाश शर्मा को कांस्टीट्यूशन क्लब में नर्सिंग में उत्कृष्ट कार्य एवं समाज सेवा के लिए विप्र रत्न पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए हौंसला बढ़ाया गया।



