भरत पुर

भुसावर में माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने हेतु जन जागरण यात्रा निकाली 

उपखण्ड अधिकारी राधेश्याम मीणा को सौंपा ज्ञापन 

गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर निकली भव्य रैली 
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के एतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर कस्बे में गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने, गौचर बोर्ड गठित करने तथा गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर समस्त श्रद्धालुओं, सनातन धर्मप्रेमियों और महिला भक्त मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में आज 27 अप्रैल सोमवार को सुबह 10:00 कस्बे के हिंडौन सड़क मार्ग स्थित पारवाले हनुमानजी महाराज मन्दिर परिसर से विशाल जन जागरण यात्रा रैली के रूप में गौमाता के सम्मान में गौरक्षक मैदान में,,,हम सब की यही पुकार गौ माता को मिले सम्मान जैसे जयकारों के साथ हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी करते कस्बे के मुख्य मार्गों से होकर निकाली गई और उपखण्ड अधिकारी कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन सौंपा गया। वहीं दूसरी गौ भक्तो ने जानकारी देते हुए बताया कि गौ सम्मान आह्वान अभियान किसी एक संस्था अथवा किसी संगठन का निजी कार्यक्रम नहीं है,, बल्कि समस्त सनातन धर्मप्रेमियों और भारत के प्रत्येक नागरिक की सामुहिक जिम्मेदारी है। गौमाता सनातन संस्कृति की आधारशिला है, और उसके संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को एक जुट होना होगा।
“”गौ सम्मान आह्वान अभियान कार्यक्रम की रूपरेखा”” 
गौ सम्मान आह्वान अभियान रैली 27 अप्रैल सोमवार को सुबह 10 बजे हिन्डोन सड़क मार्ग स्थित वस स्टैण्ड के पास पारवाले हनुमानजी मन्दिर परिसर में समस्त ब्रजवासी महिला शक्ति,ग्वाल बाल और गौ भक्त एकात्रित हुए । और यही पार वाले हनुमानजी मन्दिर परिसर से मधुर संकीर्तन के साथ गौ माता और नन्दी महाराज के नेतृत्व में जन जागरण यात्रा प्रारम्भ होकर पोस्ट ऑफिस,अमर शहीद रमेश स्वामी पार्क, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सड़क मार्ग, सपाट होकर उपखण्ड अधिकारी कार्यालय पहुंचे। जहां उपखण्ड अधिकारी कार्यालय पर गौ सम्मान अभियान आवाह्न के अंतर्गत प्रदर्शन करते हुए उपखण्ड अधिकारी राधेश्याम मीणा को गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने, राज्य स्तरीय गौचर विकास बोर्ड गठित करने, देशभर में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करने तथा गौ संरक्षण के कठोर कानून की मांग को लेकर राज्य सरकार, भारत सरकार एवं महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button