गोड्डा

जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट की योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित 

वित्तीय वर्ष 2024-25 की लंबित योजनाओं को 10 दिनों के भीतर पूर्ण कराना सुनिश्चित करें : उपायुक्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) की निधि से स्वीकृत एवं क्रियान्वित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा DMFT मद से संचालित योजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता एवं समयबद्ध क्रियान्वयन की स्थिति की गहन समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि योजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करते हुए गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि इसका सीधा लाभ आमजनों को मिल सके। उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि DMFT निधि का उपयोग प्राथमिकता के आधार पर स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, पोषण, सड़क एवं आधारभूत संरचना के विकास हेतु किया जाए। उन्होंने अधूरी योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने तथा लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही, योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। बैठक के दौरान संबंधित विभागों के पदाधिकारियों द्वारा योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्रस्तुत की गई। उपायुक्त ने कार्यों की प्रगति में शिथिलता बरतने वाले विभागों को चेतावनी देते हुए कहा कि लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आवश्यकतानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा फील्ड निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। बैठक में समाज कल्याण पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी, जिला शिक्षा अधीक्षक दीपक कुमार आदि  उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button