गाजियाबाद

अवैध मिट्टी खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 5 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : लोनी कोतवाली क्षेत्र में  पुलिस की सांठगांठ के चलते लंबे समय से जारी अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ आखिरकार प्रशासन ने सख्त कदम उठाया ही लिया । जिला प्रशासन को लगातार मिल रही शिकायतों के बाद बुधवार रात अधिकारियों ने इनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए मिट्टी से भरी पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को मौके से पकड़ लिया।
जानकारी के अनुसार, लोनी थाना क्षेत्र के गांव खड़खड़ी में खाली पड़ी जमीन पर मिट्टी माफियाओं के द्वारा बड़े पैमाने पर अवैध खनन किए जाने की सूचना विभागीय अधिकारियों को लगातार मिल रही थी। शिकायतों का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों ने पुलिस टीम के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की। इस दौरान खड़खड़ी फाटक के पास से खनन कार्य में लिप्त पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी गईं। जब्त किए गए सभी वाहनों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के तहत देर रात पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं, सूत्रों के मुताबिक मामले में कुछ प्रभावशाली लोगों द्वारा प्रशासन पर दबाव बनाने की कोशिश भी की जा रही थी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button