भरत पुर
विकलांग मां और मन्दबुद्धि की बेटियों की शादी पर छाए संकटों के बादल
मुस्कान एक पहल संस्था बनी उम्मीद की किरण

31,000 रुपये की सहायता और जरुरतमंद सामान से भरा घर
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के एतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर कस्बे में शैतान पाडा निवासी एक विकलांग मां और मन्दबुद्धि पिता की दो बेटियों की शादी आगामी 1 मई को विवाह सम्मेलन में होने जा रही है जिसको लेकर उनके मां बाप को बेटीयों की शादी को लेकर चिंता सताने लगी लेकिन वहीं उन्हें अचानक याद आया कि छोकरवाडा सड़क मार्ग स्थित किरोड़ी लाल मित्तल स्मृति न्यास भवन में संचालित मुस्कान एक पहल संस्था द्वारा समय-समय पर जरुरतमंद व्यक्तियों को प्रतिदिन भोजन, गौजल सेवा, पहली रोटी गाय को, पशु पक्षियों को चारा,दाना, आदि सहित गरीब एवं विधवा मां की बेटियों के विवाह में सहयोग, असहायों का अन्तिम संस्कार, गौरैया घर, खुशियों का बाजार जैसे 12 प्रकल्पो के अन्तर्गत विभिन्न क्षेत्रों में अपनी भागीदारी निभाती है। वहीं बेटियों के माता-पिता ने मुस्कान एक पहल संस्था के संस्थापक अरविन्द मित्तल एवं संस्था के पदाधिकारियों से सम्पर्क कर अपनी व्यथा सुनाई और निवेदन कर बेटियों की शादी में सहायता करने को लेकर अपील की गई। वहीं दूसरी ओर मुस्कान एक पहल संस्था के संस्थापक अरविन्द मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि कस्बे निवासी एक विकलांग मां और मन्दबुद्धि पिता की दो बेटियां जो मुस्कान एक पहल संस्था में जरुरतमंद व्यक्तियों को निःशुल्क सुबह शाम भोजन बनाने वाले रसोईया की अनुपस्थिति में हमेशा मां और बेटी खाना बनाने से लेकर सभी कार्य निपुणता के साथ पूरा करती हैं और हमेशा कैसी भी परिस्थिति में भी तैयार रहती है। वहीं अरविन्द मित्तल ने बताया कि इन्ही बातों को ध्यान में रखते हुए मुस्कान एक पहल संस्था भुसावर एवं मुस्कान संस्था रावतभाटा (कोटा) ने जनसहयोग से विकलांग मां और मन्दबुद्धि पिता की दो बेटियों की शादी में खाने पीने का सामान एवं लग्न का सम्पूर्ण सामान और विवाह सम्बन्धी कार्य हेतु कन्यादान स्वरुप 31,000 रुपए की सहायता राशि बतौर भेंटकर बेटियों के दाम्पत्य जीवन में खुशहाली की कामना की गई। इस पावन अवसर पर मुस्कान एक पहल संस्था के संस्थापक अरविन्द मित्तल, पदाधिकारी लोकेश अग्रवाल, रेणु और गोविन्द रावतभाटा आदि का विशेष सहयोग रहा। जिन्होंने विकलांग मां और मन्दबुद्धि पिता की दो बेटियों की एक मई को विवाह सम्मेलन में होने वाली शादी में भागीदारी निभाते हुए सहयोग प्रदान किया।



