रामपुर शाहबाद

विपक्ष के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का आक्रोश, फूंका पुतला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 
रामपुर शाहबाद। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष रेनू श्रीवास्तव के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने बुधवार को विपक्ष के विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन किया गया। महिला कार्यकर्ताओं ने विपक्ष का प्रतीकात्मक पुतला फूंककर अपना तीव्र आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा महिला कार्यकर्ताएं शामिल रहीं। प्रदर्शन के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व अध्यक्ष मंडी समिति शाहबाद सुरेश बाबू गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने हमेशा महिलाओं के साथ अन्याय किया है और उनके राजनैतिक अधिकारों को कुचलने का काम किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष कभी नहीं चाहता कि महिलाएं राजनीति में आगे आएं और अपनी सशक्त भूमिका निभाएं।
सुरेश बाबू गुप्ता ने विपक्ष पर महिला आरक्षण बिल का विरोध करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष ने संसद में इस ऐतिहासिक विधेयक को गिराने का काम किया, जो देश की करोड़ों महिलाओं के साथ घोर विश्वासघात है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि भारत की महिला शक्ति विपक्ष के इस कृत्य को कभी माफ नहीं करेगी।प्रदर्शनकारियों ने एकजुट होकर यह संकल्प लिया कि महिलाओं के अधिकारों पर कुठाराघात करने वाले विपक्ष को जनता सबक सिखाएगी।
इस विरोध प्रदर्शन में प्रदर्शन महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष रेनू श्रीवास्तव, पूर्व जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा मंजू लता शर्मा, पूर्व जिला महामंत्री महिला मोर्चा माधुरी सक्सेना एडवोकेट, पूर्व अध्यक्ष मंडी समिति शाहबाद सुरेश बाबू गुप्ता, नगर मंडल अध्यक्ष ठाकुर नरेंद्र सिंह, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष महेश चंद्रवंशी, पूर्व नगर महामंत्री शाहबाद रामगोपाल मिश्रा, रोहित बरनवाल एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताएं उपस्थित रहीं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button