रामपुर शाहबाद
नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने में पिता की तहरीर पर तीन के खिलाफ केस दर्ज
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता रियाजुल पुत्र अल्लाह बख्श जो जाहिदपुर गांव के निवासी हैं, ने बताया कि 27 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 4 बजे उनकी बेटी माहीन को भारतपुर गांव निवासी जीशान पुत्र इकरार बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। रियाजुल ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि जीशान को इस वारदात में तमकीन पुत्र इकरार, बड़ा भाई और लड़के के पिता इकरार ने भी मदद की। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी अपने साथ एक लाख रुपये नकद भी ले गई है।पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

