गोड्डा

भारी वारिस के कारण गृहरक्षकों के शारीरिक जांच व हिन्दी लेखन परीक्षा अगले आदेश तक स्थगित 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। झारखण्ड गृह रक्षा वाहिनी, गोड्‌डा जिलान्तर्गत तहत ग्रामीण व शहरी गृहरक्षकों के रुप में नव-नामांकन हेतु सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि गृह रक्षक नव-नामांकन हेतु शारीरिक जाँच परीक्षा एवं लिखित परीक्षा 08.04.2026 से संचालित है। 29.04.2026 को भारी बारिश के कारण राजेन्द्र स्टेडियम, ऊर्जानगर, महागामा ग्राउण्ड में जल जमाव हो गया है।
30.04.2026 को गोड्डा प्रखंड के अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित शारीरिक जाँच परीक्षा एवं हिन्दी लेखन परीक्षा अगले आदेश तक स्थगित की जाती है। प्रखंड गोड्डा (30.04.2026) के अभ्यर्थियों का शारीरिक एवं लिखित परीक्षा की तिथि पुनर्निर्धारित कर सूचना www.godda.nic.in पर प्रकाशित किया जायेगा।
परिस्थितिवश/आवश्यकतानुसार शारीरिक जाँच/हिन्दी लेखन परीक्षा की तिथियों में संशोधन किया जा सकता है। अतएव सभी अभ्यर्थी www.godda.nic.in पर सूचना का अवलोकन सतत करते रहेंगे। उपरोक्त आदेश उपायुक्त गोड्डा की ओर से जारी की गई है। इसकी जानकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के कार्यालय से दी गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button