खैरथल

पेयजल समस्या का हुआ समाधान 

वार्डवासियों ने पूर्व विधायक रामहेत यादव का किया जोरदार स्वागत 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।

खैरथल। खैरथल में परशुराम भवन के निकट पुन:चालु किये गये बोरिंग का पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने उद्घाटन किया। इस मौकें पर पूर्व विधायक यादव ने खैरथल क्षेत्र के विकास पर चर्चा करते हुए अन्य विकास कार्य करवाने का आश्वासन दिया। यादव ने कहा खैरथल में बाईपास का काम चालु है फाटक संख्या 93 का काम भी जल्दी शुरू होगा सीएम भजनलाल शर्मा के नेतृत्व मे आम आदमी की बुनियदी  सुविधाओं पर तेजी से काम हो रहा है

लगातार किशनगढ़ बॉस विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी जनहित की समस्याओं के समाधान में लगे हुए हैं

इसी कड़ी में पिछले कई वर्षों से खैरथल मातोर रोड चौधरी घीसाराम मार्ग क्षेत्र में पीने के पानी का संकट बना हुआ था। 3 से 4 दिनों में पानी की सप्लाई होना लगातार टैंकरों से पेयजल आपूर्ति की जाती थी

आज खैरथल ॐ शांति परिवार की बहनों समस्त वार्ड वासियों जन प्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में बोरिंग से सप्लाई शुरू की गई।

वार्ड वासियों ने  सामाजिक कार्यकर्ता मुरारीलाल शर्मा के  नेतृत्व में पूर्व विधायक का साफा पहनाकर और मालाऐं पहनाकर सम्मान किया।

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा पूर्व चेयरमैन अशोक डाटा पूर्व डीईओ बी एन अवस्थी, प्रकाश यादव तरुण दुलानी पार्षद विनोद बलेचा विक्रम यादव रिंकेश योगी लालाराम बुराडीया करण यादव मुरारी लाल शर्मा रूपेश गुप्ता कृष्ण यादव डॉ अनिल मांधू रामजीलाल संजय खंडेलवाल योगेश गोयल दिनेश डाटा सुमित शर्मा विकास चौधरी अंकित लाटा मुकेश शर्मा किशोर कुमार करण यादव हरिनारायण शर्मा जलदाय विभाग के  सहायक अभियंता शक्ति सिंह कनिष्ठ अभियंता सहित समस्त वार्ड वासी मौजूद रहें।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button