गोड्डा

प्रथम चरण के जनगणना प्रशिक्षण का सफलतापूर्वक समापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
ठाकुरगंगटी। ठाकुरगंगटी प्रखंड के सभागार कक्ष में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतिम दिन बुधवार को (हाउस लिस्टिंग आपरेशन) से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सैकड़ो प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। इस प्रशिक्षण में जनगणना कार्य को सुचारू, सटीक क एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने हेतु संबंधित कर्मियों एवं प्रगणकों को संह प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना प्रक्रिया, डेटा संकलन की विधि, तकनीकी पहलुओं एवं कार्य की जिम्मेदारियों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह चार्ज जनगणना पदाधिकारी विजय कुमार मंडल, जनगणना प्रभारी अनुज कुमार झा, जनगणना प्रखंड स्तरीय तकनीकी सहायक रतन कुमार एवं मास्टर ट्रेनर मानिक कुमार दास, प्रभात रंजन उपस्थित थे। इस दौरान अधिकारियों ने प्रशिक्षणार्थियों को उनके दायित्वों के प्रति सजग रहने एवं कार्य को पूर्ण निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करने हेतु प्रेरित किया। इस दौरान प्रशिक्षुओं ने अपने प्रश्नों और अनुभवों को साझा भी किया। जिससे प्रशिक्षण और अधिक प्रभावी बना। अधिकारियों ने आशा व्यक्त किया कि प्रशिक्षण के माध्यम से जनगणना कार्य को निर्धारित समय सीमा के अंदर सफलतापूर्वक पूर्ण किया जा सकेगा। मौके पर शिक्षक प्रकाश कुमार भगत, गौरव कुमार के साथ सैकड़ो की संख्या में प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button