पाकुड़

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, सुविधाओं में सुधार के निर्देश

Deputy Commissioner inspected Kasturba Gandhi Girls School, directed to improve facilities

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने गुरुवार को लिट्टीपाड़ा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण कर छात्राओं को उपलब्ध शैक्षणिक एवं मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यायामशाला की खराब मशीनों को शीघ्र मरम्मत कराने का निर्देश दिया और छात्राओं के नियमित व्यायाम पर जोर दिया। कक्षा निरीक्षण के दौरान छात्राओं ने अंग्रेजी विषय में आत्मविश्वास के साथ उत्तर देकर उपायुक्त को प्रभावित किया, जिस पर उन्होंने उनकी सराहना करते हुए पढ़ाई में निरंतर मेहनत करने की सलाह दी। उपायुक्त ने शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने तथा छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का निर्देश दिया। वहीं शिक्षिकाओं ने विषयवार शिक्षकों की कमी सहित अन्य समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर समाधान का आश्वासन दिया गया। अंत में उपायुक्त ने विद्यालय की लैब का निरीक्षण कर बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button