बरेली
बिना मान्यता चल रहा था स्कूल, जांच को पहुंचे बीईओ
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : शेरगढ़ में मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत के बाद बिना मान्यता संचालित एमडीएम एकेडमी स्कूल की जांच करने खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार भारती पहुंचे। विद्यालय संचालक मान्यता के अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके। बीईओ ने नाराजगी जताते नोटिस जारी किया, विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि विद्यालय बिना मान्यता संचालित किया जा रहा था। विद्यालय संचालक ने लिखित रूप से आश्वासन दिया है कि वह स्कूल बंद कर देगा। विभाग ने नोटिस जारी किया है, आगे की कार्रवाई की जाएगी।



