झुंझुनू

गर्भवती महिला हेतु किया एसडीपी का दान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं। भड़ौंदा निवासी महिला जब डिलीवरी के लिए खेतान हॉस्पिटल झुंझुनूं में भर्ती हुई तो डॉक्टर ने प्राथमिक जांच कर पाया कि महिला की प्लेटलेट कम होने के कारण डिलीवरी संभव नहीं होगी। डॉक्टर ने तुरंत ए पॉजिटिव एसडीपी की व्यवस्था के लिए बोल दिया। महिला के परिजन लाइव डोनर की तलाश में घूमते रहे फिर मरीज के परिजनों ने आवाम रक्त वॉरियर्स के सदस्य सीताराम बास बुडाना को अपनी व्यथा बताई। फिर सीताराम बास बुडाना ने तुरंत एक मैसेज बनाकर सोशल मीडिया पर डाला जिसे देखकर आवाम रक्त वॉरियर्स के सदस्य जितेंद्र तंवर देपलवास ने तुरंत अपना रिप्लाई किया। जितेंद्र ने भरी दोपहर में बीडीके बल्ड बैंक में जाकर एसडीपी डोनेट की। एसडीपी की व्यवस्था होने के बाद महिला ने सकुशल बच्चे को जन्म दिया। अब जच्चा बच्चा दोनों सकुशल है। आवाम रक्त वॉरियर्स ग्रुप ने जितेंद्र तंवर का आभार व्यक्त किया। आवाम रक्त वॉरियर्स ग्रुप जिले में रक्तदान शिविरों का आयोजन एवं सोशल मीडिया के माध्यम से समय समय पर लाइव डोनर के माध्यम से मदद करता रहता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button