रामपुर शाहबाद
पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया गया विश्व प्रेस पत्रकारिता दिवस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन रजिस्टर्ड ने अपने नए कार्यालय में विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया। विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर “बिना किसी भय या पक्षपात के पत्रकारिता” के नारे के साथ सभी पत्रकारों ने अपने-अपने विचार रखते हुए कहा कि आज हम सत्य, स्वतंत्रता और डिजिटल युग में जवाब देही के साथ स्थाई शांति के लिए खड़े हैं। जिसमें किसी भी प्रकार की सूचनाओं को सार्वजनिक क्षेत्र के रूप में ही देखना है। स्वतंत्र, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्रोत्साहित करने और प्रेस की आजादी के मूलभूत सिद्धांतों का जश्न मनाने के लिए विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस हर वर्ष तीन मई के दिन ही मनाया जाता है। यह दिन सरकारों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान करने की याद दिलाता है और उन पत्रकारों को श्रद्धांजलि भी देता है जिन्होंने पत्रकारिता के दौरान अपनी जान गवां दी। विश्व प्रेस पत्रकारिता दिवस का मुख्य उद्देश्य प्रेस की स्वतंत्रता के महत्व के बारे में जागरूकता को बढ़ाना और मीडिया की आजादी पर होने वाले हमले के खिलाफ खड़े होकर उनकी रक्षा के साथ पत्रकारों के योगदान को सम्मानित करना ही है। प्रेस को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है और इस दिन निष्पक्ष रिपोर्टिंग और मीडिया कर्मियों की सुरक्षा की आवश्यकता को भी रेखांकित करता है। इस दिन न केवल प्रेस की आजादी का जश्न मनाया जाता है बल्कि दुनिया भर में प्रेस की स्वतंत्रता की स्थिति का आंकलन भी किया जाता है। इस विश्व प्रेस पत्रकारिता दिवस के कार्यक्रम में शामिल रहने वालों में अध्यक्ष आफताब, महासचिव सिफत मियां, संरक्षक बीपी विद्यार्थी, संस्थापक एहसान खान, कार्यकारी अध्यक्ष आकाश शंकर, कार्यकारी अध्यक्ष राजीव कुमार भटनागर कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, संगठन मंत्री विनोद गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक शराफत हुसैन, कोषाध्यक मुस्तफा अली, विधिक सलाहकार सुहैल खान, उपाध्यक्ष जहीर खान, उपाध्यक्ष सुमित कश्यप, कनिष्ठ उपाध्यक शावेज़ छोटे, संयुक्त सचिव फैजी खान,सचिव तकरीर अहमद,सचिव शान मोहम्मद,प्रचार मंत्री धर्मेन्द्र सागर,महिला विंग अध्यक्ष नेहा गुप्ता,इरफान मालिक सदस्य,शावेज़ खान सदस्य,विकास मुल्तानी सदस्य,तालिब सदस्य, रशीद अल्वी कार्यालय प्रभारी का भी योगदान रहा है।


