बरेली
बरेली में तीन दिन तक धूमधाम से मनेगा गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । सिख पंथ के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व बरेली में 22 से 24 नवंबर तक तीन दिवसीय आयोजनों के साथ मनाया जाएगा। सेंट्रल गुरुपुरब कमेटी की ओर से आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी कमेटी अध्यक्ष परमजीत सिंह ओबरॉय एवं महासचिव हरप्रीत सिंह खालसा ने दी।
22 नवंबर को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, सुभाष नगर से विशाल नगर कीर्तन निकलेगा, जो अयूब खान चौराहे से होते हुए चौकी चौराहे तक जाएगा। इसमें गतका पार्टियां, शबदी जत्थे और स्कूली बच्चे शामिल होंगे। पुरुष बसंती दस्तार और महिलाएं सफेद वस्त्र पहनेंगी।
23 नवंबर को शाम 7 से रात 11 बजे तक बरेली कॉलेज हॉकी ग्राउंड में कीर्तन दरबार सजेगा। 24 नवंबर को सुबह 8:30 से शाम 4 बजे तक मुख्य समागम होगा, जिसमें प्रिंसिपल सुखवंत सिंह, अनिकबार सिंह, उस्ताद सतनिंदर सिंह (बोदल वाले), रागी हरिहर सिंह, ज्ञानी कुलविंदर सिंह (लुधियाना वाले) और ज्ञानी लखविंदर सिंह (कैथल वाले) हाजिरी भरेंगे। 24 नवंबर को 25 से 30 हजार श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क अटूट लंगर होगा।



