रामपुर शाहबाद
नवाबपुरा गांव के पास दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत दो की मौत एक घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। रविवार देर रात शाहबाद के चन्दौसी रोड स्थित नवाबपुरा गांव के पास दो बाइकों में आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें पटवाई थाना क्षेत्र का आकाश(20) रामपाल निवासी लालपुर पट्टी थाना पटवाई और हिम्मतपुर गांव निवासी इरशाद(35)पुत्र नन्हे की दर्दनाक मौत हो गई जबकि बाइक पर सवार रिंकू पुत्र बोहरन निवासी मुरादाबाद गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मिली जानकारी के अनुसार आकाश बाइक पर सवार होकर अपने बहनोई रिंकू को साथ दावत खाने जा रहा था, दूसरी तरफ से इरशाद पुत्र नन्हे भी बाइक से आ रहा था, जैसे ही दोनों बाइक सवार शाहबाद चंदौसी रोड स्थित नवाबपुरा गांव के पास पहुंचे, दोनों बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में इरशाद और आकाश की मौत हो गई जबकि रिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क हादसे में दोनों युवकों की मौत की सूचना उनके गांव हिम्मतपुर और लालपुर पट्टी पहुंची, परिजनों में कोहराम छा गया। मृतक इरशाद ने अपने पीछे दो बच्चे अनम और शाने आलम छोड़े है जबकि आकाश की शादी नहीं हुई थी। खबर लिखे जाने तक घायल रिंकू का उपचार मुरादाबाद के निजी अस्पताल में किया जा रहा था।




