बरेली
प्रशासनिक फेरबदल: निधि शुक्ला बनीं मीरगंज की नई एसडीएम, संभाला कार्यभार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : जनपद में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने तहसील स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल किया है। इसी क्रम में नवाबगंज में तैनात एसडीएम (न्यायिक) निधि शुक्ला को मीरगंज तहसील का नया उपजिलाधिकारी (एसडीएम) नियुक्त किया गया है। बताया जा रहा है कि मीरगंज के पूर्व एसडीएम आलोक कुमार को प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है, जिसके चलते यह पद रिक्त हुआ था। प्रशासन ने अनुभवी और कार्यकुशल अधिकारी के रूप में पहचान रखने वाली निधि शुक्ला पर भरोसा जताते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। नवनियुक्त एसडीएम निधि शुक्ला मीरगंज तहसील पहुंच कर उन्होंने विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने तहसील के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर कार्यप्रणाली की जानकारी ली और सभी से समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाना हमारी प्राथमिकता होगी !



