बरेली

शिक्षामित्रों के मानदेय बढ़ोत्तरी के उपलक्ष्य में शिक्षा मित्र सम्मान समारोह कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बच्चों की बेहतर शिक्षा से मजबूत होगा देश का भविष्य; वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली ।  वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ0 अरूण कुमार,  सांसद छत्रपाल गंगवार,  जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, विधान परिषद सदस्य बहोरन लाल मौर्य व कुंवर महाराज सिंह,  विधायक मीरगंज डॉ0 डीसी वर्मा,  विधायक नवाबगंज डॉ0 एमपी आर्य, भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना की उपस्थिति में आज शिक्षामित्रों के मानदेय बढ़ोत्तरी के उपलक्ष्य में शिक्षा मित्र सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुआ। वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि आज का दिन बहुत शुभ है और आज शिक्षामित्रों को बढ़ा हुआ मानदेय दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षामित्रों का वेतन हमारी सरकार ने 10 हजार से बढ़ाकर 18 हजार रुपए कर दिया है। अतः आप बच्चों को अच्छी शिक्षा व बेहतर संस्कार दे, उन्होंने कहा कि  देश का भविष्य इन बच्चों पर ही आधारित है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा स्कूलों के इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी कार्य किया गया है तथा शौचालय, फर्नीचर, स्मार्ट क्लास आदि की सुविधा दी गयी है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शिक्षामित्रों को भी कैशलेश चिकित्सा प्रणाली से जोड़ा गया है। इस अवसर पर  जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों द्वारा  शिक्षा मित्रों को प्रतीकात्मक रूप से चेक वितरण किए गए। इस अवसर पर मण्डलायुक्त भूपेन्द्र एस0 चौधरी, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 विनीता सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button