गोड्डा

जल की समस्या से चौरा के ग्रामीण परेशान युवाओं ने निजात के लिए किया प्रयास 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेहरमा। मेहरमा प्रखंड अंतर्गत धनकुड़िया पंचायत के चौरा गांव में वर्षों से जलजमाव की गंभीर समस्या बनी हुई है। इस समस्या के कारण ग्रामीणों को लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के लोगों ने कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया।
स्थिति से परेशान होकर आज चौरा गांव के युवाओं ने स्वयं पहल की और समस्या के समाधान के लिए आगे आए।
युवाओं ने हाथ में कुदाल लेकर नाला की सफाई शुरू की तथा जमा पानी को निकालने का प्रयास किया। उनके इस प्रयास से गांव में सकारात्मक संदेश गया और अन्य ग्रामीणों ने भी सहयोग किया। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से जलजमाव के कारण आवागमन में भारी परेशानी होती है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी बदतर हो जाती है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। साथ ही गंदे पानी के कारण विभिन्न बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि भविष्य में उन्हें इस तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े। वहीं युवाओं की पहल ने यह भी साबित कर दिया कि यदि समुदाय एकजुट हो जाए, तो बड़ी समस्याओं का समाधान भी संभव हो सकता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button