सीकर

कांसरड़ा गांव में श्री चांगा वाली बालाजी महाराज के मेले में उमड़े सैंकड़ों भक्त दंगल प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों किया सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो

बावड़ी। ग्राम पंचायत कांसरड़ा‌ में श्री चांगा वाली बालाजी मंदिर परिसर पर दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम समपन हुआ। किशन सिंह महरिया ने बताया कि पांच मई को सवामणी प्रसाद हुई। बुधवार को मेले में सैकड़ो श्रद्धालु ने बालाजी महाराज के धाम पर शीश नवाकर मन्नत मांगी। आसपास के गांव से भक्त पैदल निशान यात्रा एवं झांकी लेकर पहुंचे। मेले के दौरान कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें 51 रुपए से 5100 रूपये तक कुश्ती दंगल हुई। विजेता खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मेले के बाद रात्रि को गायक कलाकार प्रकाश गुर्जर, बीरबल सिंह शेखावत, राम प्रकाश भड़ाना एवं कैलाश छैला,डांसर आलिया, तनु राजस्थानी, भंवर लेगा जोधपुर, सीमरन जयपुर, गोविंद भुगिकल शाहपुरा द्वारा रंगारंग बालाजी महाराज के धाम पर भजनों की प्रस्तुतियां दी गई । श्री बालाजी विकास सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से धार्मिक कार्यक्रम सफल रहा है। जिसमें सैकड़ो भक्तों के लिए सवामणी प्रसाद में देशी घी के लड्डू बनाकर प्रसाद ग्रहण करवाया गया। मेले में श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदारी की। श्री बालाजी विकास समिति सदस्यों व ग्रामीणों ने सेवाएं दी।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button