बरेली

राष्ट्रीय लोक दल ने चौधरी अजित सिंह की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

हवन कर किया नमन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो     
  बरेली : चौधरी अजित सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। यह कार्यक्रम चौधरी चरणसिंह पार्क( कचहरी बरेली) में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने चौधरी अजित सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके किसान हितैषी एवं जनकल्याणकारी कार्यों को याद किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही उनकी आत्मा की शांति के लिए विधि-विधान से हवन पूजन भी किया गया। इस अवसर पर नि० जिला अध्यक्ष मो० मतलूब एडवोकेट जी ने चौधरी अजीत सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डाला और कहा की चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा कहलाए उन्हीं के पद चिन्हों पर उनके सुपुत्र चौधरी अजीत सिंह ने किसानों, गरीबों, मजदूरों की सेवा करने का संकल्प लेते हुए आजीवन उनके साथ दिया वह हमेशा गरीब मजदूर किसानों के हमदर्द रहे । कार्यवाहक जिला अध्यक्ष विजय बहादुर सक्सेना जी ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनको याद किया और कहा की चौधरी अजीत सिंह की नीतियों को पार्टी की नीतियों को पहुंचने का बरेली में प्रयास करूंगा प्रदेश सचिव सर्वेश पाठक ने सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से आवाहन किया की चौधरी अजीत सिंह के पद चिन्हों पर चलते हुए किसान गरीब मजदूरों की सेवा करना हर कार्यकर्ता का धर्म है और सभी लोग अपने-अपने क्षेत्र में जाकर गरीब मजदूर किसानों की मदद करने में बढ़कर प्रयास करें। इस अवसर पर उपस्थित मंडल अध्यक्ष जो एक किसान पृष्ठभूमि से आते हैं कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी चुनाव में प्रधानी चुनाव एवं जिला पंचायत चुनाव में क्षेत्र में जाकर किसानों का सहयोग लेकर अपने कैंडिडेट खड़ा करें ,इस  अवसर पर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सक्सेना, नि० जिला अध्यक्ष एडवोकेट मोहम्मद मतलूब, प्रदेश सचिव ब्रजेश पाठक ,क्षेत्रीय अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ कुलदीप पंवार, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष गीता सिन्हा, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजवीर उपाध्याय, मुख्तयार सिंह, रोहित सिरोही, कमलजीत सिंह, शहादत हुसैन, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button