भरत पुर
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर जल सेवा (प्याऊ) का हुआ शुभारंभ
मरीजों सहित राहगीरों को मिलेगा स्वच्छ, फिल्टर और शीतल जल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भुसावर : भरतपुर जिले के एतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर कस्बे के स्वर्गीय स्वतंत्रता सेनानी केहरीसिंह पाण्डेय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आज 06 मई बुधवार को ज्येष्ठ माह की पड़ रही भीषण गर्मी में मरीजों सहित राहगीरों और दुकानदारो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी के पास जल मन्दिर प्याऊ का शुभारंभ डॉ वीरेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में किया गया। जहां अब मरीजों और उनके परिजनों को स्वच्छ फिल्टर और शीतल पेयजल उपलब्ध होगा। वहीं दूसरी ओर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के ओपीडी के पास शुरू हुए जल मन्दिर प्याऊ का शुभारंभ डॉ वीरेंद्र कुमार शर्मा द्वारा के द्वारा किए जाने पर मरीजों सहित उनके परिजनों, राहगीरों और दुकानदारो ने चिकित्सा स्टाप का आभार जताया और मिट्टी से बने मटकों के पानी के कई लाभ बताते हुए जल सेवा को बहुत आवश्यक बताया।


