महिला आरक्षण के विरोध डीग जिले में धरना प्रदर्शन कर मोदी का पुतला दहन किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भरतपुर। डीग 6 मई महिला आरक्षण के विरोध में बुधवार को डीग जिले के पहाड़ी ब्लॉक पर धरना प्रदर्शन कर मोदी का पुतला दहन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस कमेटी डीग के अध्यक्ष राजीव चौधरी और कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला जिला अध्यक्ष श्वेता यादव ने की ।धरना प्रदर्शन ओर पुतला दहन मे राजस्थान पर्यावरण के महामंत्री प्रेम सिंह प्रजापत, पहाड़ी के ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा ,डॉ मोहन सिंह दाढ़ीवाला ,बलवीर वकील बरखेड़ा, पूरन बडेसरा, अनुराग पला , नरेंद्र मीणा , राजेश मीणा ,मुकेश मीणा ,खेड़ला नौहवाद की सरपंच राजकुमार बुराना रामस्वरूप, जुनेद खान, शिफा, रिंका ब्लॉक अध्यक्ष पहाड़ी योगेश जांगिड़ मोनिश खान वीरा पहलवान अब्बास सरपंच सकूल ओर फारूक फौजी सहभागी रहे। तत्पश्चात गोपालगढ़ में संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ अभियान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की की मीटिंग कामा विधानसभा के क़स्बा गोपालगढ़ में कार्यकर्ताओं की सभा आयोजित हुई। जिसमें 31 सदस्यों की ग्राम पंचायत स्तर ओर वार्ड स्तर पर बची हुईकार्यकारिणी को शीघ्र बनाने के निर्देश जिला अध्यक्ष राजीव चौधरी ने दिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गांव – गांव में जाकर राजस्थान सरकार द्वारा पंचायत चुनाव नहीं करने के विरोध में धरना प्रदर्शन करने के लिए कहा गया तथा भाजपा सरकार की दमन करी नीतियों का विरोध किया गया। इस सभा में मुख्य वक्ता प्रेम सिंह प्रजापत बलवीर वकील मोहन सिंह दाढ़ीवाला देवेंद्र ब्लॉक अध्यक्ष रहे ।सभा का संचालन मोहन सिंह दाढ़ीवाला ने किया।


