बोकारो

गोमिया थाना परिसर में थाना दिवस का हुआ आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। गोमिया थाना परिसर में थाना दिवस का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से जमीन से संबंधित मामलों का निष्पादन किया गया। वहीं इस दौरान गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो, अंचल निरीक्षक कुमार चंदन मौजूद थे। वहीं थाना दिवस के दौरान क्षेत्र से पहुंचे लोगों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना गया एवं थाना परिसर में ही जमीन संबंधित मामलों का ऑन द स्पॉट कुल 3 मामलों का पूर्णतः निष्पादन किया गया। इस संबंध में गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो ने बताया कि पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार आज गोमिया थाना परिसर में थाना दिवस का आयोजन किया गया जिसमें थाना क्षेत्र के अंतर्गत जमीन संबंधित मामलों को अंचल निरीक्षक गोमिया के उपस्थिति में निष्पादन किया गया तत्पश्चात थाना दिवस का मुख्य उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन करना तथा पुलिस-प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है एवं इस तरह के आयोजन होने से सामुदायिक मध्यस्थता को बढ़ावा देता है और पुलिस-जनता के बीच विश्वास को मजबूत करता है। मौके पर उतम कुमार, एएसआई सुरेश टोप्पो, अखिलेश कुमार सिंह, थाना के मुंशी रावल कुमार, अंचल के कम्प्यूटर ऑपरेटर बलवीर कुमार मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button