गोड्डा

सुंदरपहाड़ी के पहाड़पुर जागीर में 12 घंटे के बाद परिजन से मिल पाया नौनिहाल

चोटिल हालत में सुबह-सुबह मिला चार साल का बच्चा 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
परिजन को पड़ोसी पर अपहरण का शक
आवेदन देने पर सुंदरपहाड़ी थाना प्रभारी ने लिया त्वरित संज्ञान
बच्चा रिकवर के बाद सदर अस्पताल में हुआ इलाज
पुलिस की चल रही है गहन जांच पड़ताल
जल्द होगा मामले में बड़ा खुलासा, थोड़ा इंतजार
गोड्डा। सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के पहाड़पुर जागिर गांव से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सिस्टम के सामने आया है। महज 4 साल का मासूम का अपहरण कर ले जाने का शक परिजनों द्वारा पड़ोसियों पर है।
सवाल यह है कि अगर पड़ोसियों में आपस में द्वंद है तो नौनिहाल का इसमें क्या कसूर है..! संवेदना यहां खत्म हो जाती है क्योंकि 12 घंटे से गायब बच्चा चोटिल हालत में परिजनों को मिला है। मसलन
कथित रूप से अपहरण कर उसके साथ बेरहमी से पिटाई की गई है, ऐसा परिजनों का कहना है। उसके पिता ने बताया कि शाम में गायब बच्चा सुबह में गांव के एक पेड़ के नीचे घायल अवस्था में मिला है।
पहाड़िया समुदाय से आता है यह बच्चा : मिली जानकारी के अनुसार, 1 मई 2026 को बच्चे के पिता चंदू पहाड़िया मजदूरी करने बाहर गए थे। जबकि मां घर के काम में व्यस्त थी। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने मासूम को घर से उठा लिया। देर शाम तक बच्चा घर नहीं लौटा तो परिजनों ने गांव और आसपास के इलाकों में खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं मामले को लेकर थाना में पिता ने आवेदन दिया है। पिता ने बताया कि अगले दिन शनिवार को गांव के ही एक पेड़ के नीचे बच्चा घायल हालत में पड़ा मिला। बच्चे के शरीर पर कई चोटों के निशान पाए गए। उसके ऊपर के चार दांत टूट चुके थे। सिर, मुंह व नाक पर भी गंभीर चोट के निशान पायें गये।
होने लगी क्षेत्र में चर्चा : घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल गर्म है। परिजनों के साथ ग्रामीणों का कहना है कि आखिर मासूम का अपहरण क्यों कर किया गया। इतना ही नहीं उसके साथ इतनी बेरहमी क्यों की गई।
सिस्टम पर उठे सवाल :
मुख्यमंत्री के विस क्षेत्र में है पहाड़पुर जागीर गांव : सुबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विस क्षेत्र में पहाड़पुर जाहिर  गांव पड़ता है। अगर उनके विधानसभा क्षेत्र में पहाड़ियां समुदाय के बच्चे सुरक्षित नहीं है तो पूरे राज्य के बच्चों के सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो रहा है, जो चिंतनीय विषय है।
क्या इलाके में पहाड़िया बच्चों की सुरक्षा खतरे में है : बैजनाथ
इस मामले की जानकारी अखिल भारतीय आदिम जनजाति विकास समिति केंद्रीय उपाध्यक्ष बैजनाथ पहाड़िया ने कहा कि मुझे भी इस बात की जानकारी मिली है। हम बाहर थे। कल परिजनों से मिलने के लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्या इलाके में पहाड़िया समुदाय के बच्चे सुरक्षित नहीं है। इस मामले में उच्च स्तरीय संज्ञान लेने की जरूरत है।
क्या कहते हैं थाना प्रभारी
सुंदरपहाड़ी थाना प्रभारी वीरेंद्र चंद्र पटेल ने कहा कि परिजनों की ओर से आवेदन दिया गया है और मामला दर्ज कर लिया गया है। पड़ोसी पर शक के आधार पर नामजद किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button