भरत पुर

भुसावर में मुस्कान एक पहल संस्था की मानवीय पहल 

जरुरतमंद महिलाओं को साड़ी और पुरुषों को सिलवाकर वितरण किए पेंन्ट- शर्ट 

नर सेवा नारायण सेवा की भावना हुई जाग्रत 
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के एतिहासिक शहरों में शामिल तहसील भुसावर कस्बे में छोकरवाड़ा सड़क मार्ग स्थित श्री किरोड़ी लाल मित्तल स्मृति न्यास भवन में जनसहयोग द्वारा संचालित मुस्कान एक पहल संस्था द्वारा समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सक्रियता भागीदारी निभाते हुए जन सहयोग से जरुरतमंद व्यक्तियों को प्रतिदिन सुबह-शाम निशुल्क भोजन व्यवस्था, पक्षियों के लिए दाना पानी,गौजल सेवा, शीतल जल मन्दिर, जरूरतमंद एवं विधवा की बेटी की शादी, असाहायो का अन्तिम संस्कार आदि सहित 12 प्रकल्पो के अन्तर्गत कार्य किए जाते हैं। इसी श्रृंखला में आज 07 मई गुरुवार को किरोड़ी लाल मित्तल स्मृति न्यास भवन में जनसहयोग द्वारा संचालित मुस्कान एक पहल में सेवा और संवेदना का खूबसूरत नजारा उस समय देखने को मिला जब मुस्कान एक पहल संस्था ने अपनी निशुल्क भोजन व्यवस्था सेवा से जुड़े जरुरतमंद महिलाओं और पुरुषों के बीच वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन करते हुए महिलाओं को साड़ियां और पुरुषों को सिलवाकर पेंन्ट- शर्ट वितरण किए गए। वहीं दूसरी ओर मुस्कान एक पहल संस्था की सक्रिय कार्यकर्ता रेणु मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि जयपुर निवासी जनक बहन ने भावुक होकर अपनी व्यथा साझा करते हुए अपनी नर सेवा नारायण सेवा की भावना को जागृत करने के उद्देश्य को लेकर आर्थिक रूप से कमजोर,बेघर और ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों को आत्म सम्मान और खुशी की भावना को लेकर ईश्वर ने किसी ना किसी रूप में भेजकर आर्थिक स्थिति में जी रहे महिलाओं को साड़ियां और पुरुषों को सिलवाकर पेंन्ट- शर्ट वितरण किए गए। वहीं दूसरी ओर किरोड़ी लाल मित्तल स्मृति न्यास भवन में जनसहयोग से संचालित मुस्कान एक पहल की सक्रिय कार्यकर्ता रेणु मित्तल ने बताया कि जयपुर निवासी जनक बहन द्वारा करीब तीन दर्जन जरुरतमंद महिलाओं को साड़ियां और पुरुषों को सिलवाकर पेंन्ट- शर्ट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां पेंन्ट- शर्ट के कपड़ों की सिलाई की व्यवस्था करवाई और भोजन की व्यवस्था को लेकर 50 किलो आटा भी दिया गया। वहीं मुस्कान एक पहल संस्था में जरुरतमंद व्यक्तियों को निःशुल्क वस्त्र वितरण कार्यक्रम में मौजूद मुस्कान एक पहल संस्था के संस्थापक अरविन्द मित्तल, सक्रिय कार्यकर्ता रेणु मित्तल, लोकेश अग्रवाल, टीपू जोगी, और मुरारी आदि सहित मौजूद रहे विभिन्न लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि ऐसे कर्मठ महिलाओं के आने से नारी सशक्तिकरण के साथ-साथ सामाजिक समरसता स्थापित स्थापित होगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button