खैरथल

खैरथल जिला बचाओ संघर्ष समिति के धरने पर जुड़े कांग्रेस के कद्दावर नेता 

जिले का नाम और मुख्यालय बदलने के पीछे भू-माफिया को फायदा पहुंचाने की राजनिति:टीकाराम जूली

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह तथा राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ,विधायक ललित यादव, कांग्रेस जिला अध्यक्ष बलराम यादव अलवर कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश गंगावत कोटपूतली बहरोड़ कांग्रेस जिला अध्यक्ष इंद्राज गुर्जर ने आज खैरथल जिला बचाओ संघर्ष समिति द्वारा चल रहे धरने में पहुंचकर अपना समर्थन दिया। इस दौरान दोनों नेताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और जिले की उपेक्षा का आरोप लगाया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार लोगों को असली मुद्दों से भटकाने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास के नाम पर खैरथल-तिजारा जिले में एक भी बड़ा विकास कार्य नहीं कराया गया है। वहीं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि भाजपा सरकार केवल नाम बदलने की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में जो विकास कार्य हुए, उन्हीं के सहारे क्षेत्र चल रहा है, जबकि भाजपा सरकार ने अपने ढाई साल के कार्यकाल में कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं किया।
टीकाराम जूली ने यह भी आरोप लगाया कि खैरथल जिले का नाम बदलने की राजनीति से केवल भू-माफियाओं को फायदा पहुंच रहा है और आम जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है।
मुण्डावर विधायक ललित यादव ने कहा हम पहले दिन से धरने के साथ है हजारों टैक्टरों के साथ प्रर्दशन किया विधानसभा मे भी सरकार से प्रशन किये आगे भी संधर्ष के लिए तैयार रहेगे जिले को खैरथल से ले जाने की मंशा किसी भी सुरत मे पूरी नहीं होने देगे जनता के हक के लिए लड़ाई जारी रखेगे
धरने में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, संघर्ष समिति के सदस्य और स्थानीय लोग मौजूद रहे। नेताओं ने संघर्ष समिति की मांगों को जायज बताते हुए आंदोलन को समर्थन देने का भरोसा दिलाया।
इस दौरान पूर्व मंत्री शकुंतला रावत विधायक ललित यादव विधायक दीपचंद खेरिया खैरथल प्रभारी पुष्पेंद्र धाबाई बहरोड प्रत्याशी संजय यादव तिजारा प्रत्याशी इमरान खान प्रधान बीपी सुमन महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद कुमारी सांगवान ओमप्रकाश रोघा,संदीप पाटिल ,जसवंत यादव, उमेश यादव, धर्म सिंह चौधरी ,रोहिताश चौधरी, ,गिरीश डाटा,हल्लू संरपच,ईस्माइल खा,पंकज रोघा, ,अखलेश कौशिक, बक्साराम भारती, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष पवन खटाना नेता प्रतिपक्ष विक्की चौधरी फतेह मोहम्मद,नारायण छागाणी, जय प्रकाश हेड़ाऊ,  सर्वेस डाटा,कृष्ण चौधरी ,तैय्यब खान,शशीबाला शर्मा, निक्की प्रजापत, रामौतार चौधरी,  संजय गुर्जर रामनिवास प्रजापत अर्जुन ठाकुर शकील अहमद हेतराम सरपंच सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button