बरेली

फरीदपुर नगर में धूमधाम से निकाली गई महाराणा प्रताप जयंती की भव्य शोभायात्रा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : तहसील फरीदपुर में क्षत्रिय समाज के सभी वर्गों के लोग नगर क्षेत्र में एकत्रित होकर महाराणा प्रताप जयंती बड़े उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाई। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता मंदिर परिसर से हुई, जहां उपस्थित लोगों ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया तथा उनके शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति को नमन किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के जीवन संघर्ष एवं आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए समाज के लोगों से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इसके बाद भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया, जिसमें क्षत्रिय समाज के महिला, पुरुष एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
शोभायात्रा नगर के विभिन्न मुख्य मार्गों से होते हुए निकाली गई। पूरे मार्ग में महाराणा प्रताप के जयकारों एवं देशभक्ति नारों से वातावरण गूंज उठा। यात्रा का समापन लगभग 3:00 बजे शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों में भारी उत्साह एवं एकजुटता देखने को मिली।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button