पाकुड़

महेशपुर में झामुमो की संगठनात्मक बैठक, विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने लिया बूथ समिति का जायजा

JMM organizational meeting held in Maheshpur, MLA Prof. Stephen Marandi took stock of the booth committee

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। महेशपुर स्थित झामुमो प्रखंड कार्यालय में विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक की। इस दौरान झामुमो जिला सचिव माईकिल मुर्मू भी मौजूद रहे। बैठक में विधायक ने क्षेत्र की संगठनात्मक स्थिति की समीक्षा करते हुए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की तथा कार्यकर्ताओं से जमीनी हालात की जानकारी ली। उन्होंने विशेष रूप से बूथ समिति गठन एवं बीएलए-2 (बूथ लेवल एजेंट) की तैयार सूची का जायजा लिया। विधायक ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और सक्रिय रहने का निर्देश देते हुए कहा कि मजबूत बूथ संगठन ही पार्टी की सफलता की कुंजी है। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याएं भी विधायक के समक्ष रखीं। प्रो. मरांडी ने कई समस्याओं का मौके पर समाधान किया तथा अन्य मामलों के जल्द निष्पादन का आश्वासन दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझने और सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की अपील की। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद, जिला संगठन सचिव अनारुद्दीन मियां, युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button