बरेली
एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने फरीदपुर थाने का किया निरीक्षण
परखी सुरक्षा और रिकॉर्ड व्यवस्था, लंबित केस निपटाने के दिए निर्देश

मालखाना से हवालात तक की गहन जांच, संवेदनशील व्यवहार और अपराध नियंत्रण पर दिया जोर
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा ने थाना फरीदपुर का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी फरीदपुर और प्रभारी निरीक्षक समेत पूरा थाना स्टाफ मौजूद रहा। रिकॉर्ड, सुरक्षा और साफ-सफाई पर सख्ती, लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के आदेश एसपी साउथ ने थाना परिसर, कार्यालय, मालखाना, हवालात, बैरक और भोजनालय का गहन निरीक्षण किया। अभिलेखों के रखरखाव और कार्यालयी कार्यों की स्थिति जांचते हुए उन्होंने लंबित मामलों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और पारदर्शिता पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। पुलिसकर्मियों से ड्यूटी के दौरान सतर्कता बरतने और जनता से शालीन व संवेदनशील व्यवहार रखने की हिदायत दी गई। हथियारों की जांच से लेकर सीसी टीम तक, कानून व्यवस्था को मजबूत करने पर फोकस निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों से हथियार खुलवाकर और बंद करवाकर उनकी दक्षता व प्रशिक्षण स्तर की जांच की गई। थाना क्षेत्र की सीसी टीम की कार्यप्रणाली की समीक्षा कर सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।




