बरेली
किसानों के लिए जनपद में सभी उर्वरकों की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है
कृषि जोत के अनुसार किसानों को दिए जाएं उर्वरक ऐसा न करने पर विक्रेताओं के खिलाफ की जाएगी कार्रवाई ; ऋतुषा तिवारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी ने अवगत कराया हैं कि जनपद-बरेली में सभी उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है , जनपद बरेली में कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा लगातार भ्रमणशील रहकर 84 विक्री केन्द्रों पर छापे की कार्यवाही करते हुए 05 उर्वरक विक्रेता विशाल खाद भण्डार पैगा, मिश्रा फर्टिलाइजर्स उमरिया कल्याणपुर, अमन खाद भण्डार क्योलड़िया, कृषि सेवा केन्द्र, महलऊ, लोधी ट्रेडर्स रामनगर के लाइसेंस निरस्त किये गये हैं तथा 08 विक्रेताओं के कृषकों में शासनादेश के अनुसार उर्वरक वितरण नहीं किये जाने एवं बिना खतौनी प्राप्त किये उर्वरक का वितरण करने के क्रम में लाइसेंस निलंबित किये गये है तथा इन विक्रेताओं की उर्वरक बिक्री पर रोक लगायी गयी है। सभी थोक एवं फुटकर (निजी एवं सहकारिता) विक्रेताओं को सचेत करते हुए कठोर चेतावनी नहीं गई है कि जनपद-बरेली के कृषकों को शासनादेश के अनुसार उनकी कृषि जोत के अनुसार ही संस्तुत मात्रा में उर्वरक बिक्री किये जाये यदि कोई शासनादेश का उल्लंघन करते पाया जाता है तो ऐसे विक्रेता के विरूद्ध शासनादेशों के अनुसार कठोर कार्यवाही की जायेगी।



