गोड्डा

कृषि विकास योजना को लेकर कन्वर्जेन्स बैठक आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। सदर में ग्रामीण विकास एवं किसानों की आजीविका को सशक्त बनाने के उद्देश्य से संस्था के सहयोग से एक महत्वपूर्ण कन्वर्जेन्स बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का आयोजन वित्तीय वर्ष 2026-27 में कृषि एवं ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से किया गया। बैठक में कृषि विभाग, KVK, जूट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, NABARD, JSLPS सहित कई संबंधित विभागों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान कृषि विकास, किसानों की आय में वृद्धि, नकदी फसल को बढ़ावा देने, पशुपालन तथा ग्रामीण समुदाय के समग्र विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से कम वर्षा की स्थिति में किसानों के लिए वैकल्पिक एवं टिकाऊ खेती के मॉडल अपनाने पर जोर दिया गया। विशेषज्ञों द्वारा सुझाव दिया गया कि कम बारिश वाले क्षेत्रों में कम अवधि में तैयार होने वाली धान की उन्नत किस्मों को बढ़ावा दिया जाए, ताकि किसानों को कम पानी में भी बेहतर उत्पादन प्राप्त हो सके।
इसके साथ ही क्लस्टर आधारित खेती को बढ़ावा देने पर भी चर्चा की गई, जिससे एक ही क्षेत्र में समूह आधारित खेती कर किसानों को तकनीकी सहयोग, बाजार सुविधा तथा बेहतर उत्पादन का लाभ मिल सके। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि किसानों का चयन प्रदान संस्था द्वारा प्रमोटेड FPO के माध्यम से किया जाएगा, ताकि योजनाओं का लाभ सही किसानों तक प्रभावी रूप से पहुंच सके। बैठक में यह भी कहा गया कि जिला में कार्यरत सभी CSO आपसी समन्वय एवं सहयोग के साथ मिलकर कार्य करें, ताकि ग्रामीण विकास एवं किसानों की आजीविका सुधार से जुड़े कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी बनाया जा सके।  संस्था कि ओर से प्रांजल, शेखर, राजा, माज, आशुतोष, राजेश, अवनीश आदि उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button