सीकर

 बीदसर विद्यालय में माँ शारदे की मूर्ति स्थापना

भामाशाह सतवीर गढ़वाल ने पिता की पुण्यतिथि पर कराया निर्माण 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सीकर। सीकर के लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक के उच्च माध्यमिक विद्यालय, बीदसर(सीकर) में विद्या की देवी माँ सरस्वती की मूर्ति स्थापना समारोह श्रद्धा, भक्ति और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन भामाशाह सतवीर गढ़वाल द्वारा अपने पिता स्वर्गीय रामलाल गढ़वाल की पुण्यतिथि के अवसर पर करवाया गया। सत्तूनाथ जी महाराज के सानिध्य में विद्यालय परिसर में नव निर्मित माँ शारदे मंदिर में विधि-विधान से मूर्ति स्थापना की गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजकुमार ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय में माँ शारदे के मंदिर की स्थापना से विद्यार्थियों को सकारात्मक ऊर्जा और शिक्षा के प्रति नई प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने मंदिर निर्माण एवं मूर्ति स्थापना में सहयोग देने वाले भामाशाह सतवीर गढ़वाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय परिवार उनके योगदान का सदैव ऋणी रहेगा।इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना एवं ज्ञानवर्धक भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित अतिथियों, ग्रामीणों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को महाप्रसाद वितरित किया गया।समारोह में विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति (SMC/SDMC) के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक एवं विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button