हजारीबाग

 परिवार दिवस के अवसर पर जी. एम. इंटर कॉलेज इचाक में पारिवारिक समरसता का पाठ पढ़ाया गया।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग़ अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस के अवसर पर जी. एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में पारिवारिक समरसता का पाठ पढ़ाया गया। यह दिवस प्रत्येक वर्ष 15 मई को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य परिवार के महत्व को समझाना तथा समाज में पारिवारिक मूल्यों को मजबूत बनाना है। परिवार हमारे जीवन की पहली पाठशाला होती है। हम बोलना, चलना, व्यवहार करना और अच्छे संस्कार परिवार से ही सीखते हैं। माता-पिता, दादा-दादी, भाई-बहन सभी मिलकर हमारे जीवन को सुखमय बनाते हैं। परिवार हमें प्रेम, सुरक्षा, सहयोग और आत्मविश्वास प्रदान करता है। कार्यक्रम अर्थशास्त्र शिक्षक रत्नेश कुमार राणा द्वारा संचालित हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को परिवार के महत्व और पारिवारिक समरसता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के आधुनिक युग में लोग अपने कामों में इतने व्यस्त हो गए हैं कि परिवार के साथ समय बिताना कम कर रहे हैं। मोबाइल और इंटरनेट ने लोगों को पास होते हुए भी दूर कर दिया है। ऐसे समय में परिवार के महत्व को समझना और भी आवश्यक हो जाता है। हमें अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहिए, बड़ों का सम्मान करना चाहिए और छोटे सदस्यों को प्यार देना चाहिए। एक सुखी परिवार ही एक अच्छे समाज और मजबूत राष्ट्र का निर्माण करता है। यदि परिवार में प्रेम, एकता और विश्वास बना रहे, तो जीवन की कठिनाइयाँ भी आसान लगने लगती हैं। अतः हमें अपने परिवार को हमेशा महत्व देना चाहिए और परिवार के प्रत्येक सदस्य के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाना चाहिए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button