
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। जिले में डीडीसी का पद खाली पड़ा है। डीडीसी के ट्रांसफर हो जाने के बाद कई दिनों तक खाली पड़े कुर्सी को फिलहाल संचालित करने के लिए एडिशनल प्रभार प्रेमलता मुर्मू को दिया गया है। उल्लेखनीय की पूर्व डीडीसी के साहेबगंज डीसी के पद पर ट्रांसफर हो जाने के बाद प्रभार सौंपा गया। बतौर प्रभारी डीडीसी प्रेमलता मुर्मू ने पदभार संभालते ही योजनाओं में तेजी को लेकर बीडीओ के साथ की समीक्षा बैठक, पंचायतवार ली योजनाओं की जानकारी ली है।
डीडीसी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौके पर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी निदेशक रितेश कुमार जायसवाल, जिला दंडाधिकारी अभय झा सहित सभी कर्मी मौजूद थे।



