रिसोर्स रूम व गृह आधारित शिक्षण का डीईओ ने किया औचक निरीक्षण
DEO conducted surprise inspection of resource room and home based education

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पुरती ने शुक्रवार को रिसोर्स रूम, प्राथमिक विद्यालय किताझोर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रिसोर्स शिक्षक द्वारा पांच दिव्यांग बच्चों को विभिन्न प्रकार की शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियां कराते हुए पाया गया। इसके बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय किताझोर, तलवाडांगा गोविंदपुर में गृह आधारित शिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान बच्चों को विभिन्न प्रकार की गतिविधियां कराई गईं तथा उनके शिक्षण स्तर एवं प्रगति की जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान एपीओ राजेश कुमार, एपीओ रघुवर तिवारी एवं रिसर्च टीचर जयंत कुमार सरकार भी उपस्थित रहे। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने संबंधित शिक्षकों को दिव्यांग बच्चों के समग्र विकास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।



