कांग्रेस महिला मोर्चा अध्यक्ष शहनाज बेगम ने पूर्व मंत्री आलमगीर आलम से की मुलाकात
Congress Mahila Morcha President Shahnaz Begum met former minister Alamgir Alam.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ कांग्रेस महिला मोर्चा अध्यक्ष शहनाज बेगम ने पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम से मुलाकात कर उन्हें गुलदस्ता भेंट किया। यह मुलाकात शिष्टाचार भेंट के रूप में हुई। इस दौरान शहनाज बेगम ने कहा कि पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को बेवजह एजेंसियों के सहारे सलाखों के पीछे धकेलने का काम किया गया, लेकिन अंततः सत्य की जीत हुई। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आलमगीर आलम जेल से बाहर आए हैं। उन्होंने आगे कहा कि पूर्व मंत्री के संगठन के बीच रहने से कांग्रेस संगठन पहले की अपेक्षा और अधिक मजबूत एवं सशक्त होगा। साथ ही कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार होगा। वहीं महिला मोर्चा के पाकुड़ प्रखण्ड सचिव साजिदा बीबी ने भी पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भले ही रांची जाकर मुलाकात नहीं कर सके। मगर उन्हें स्वहृदय धन्यवाद ज्ञापित करते हैं और और अच्छी हेल्थ रहने की दुआ करते हैं। कहां की अब उनकी मौजूदगी में महिला मोर्चा संगठन पहले से मजबूत और सशक्त होगी।



