धनबाद

महुदा इंटर कॉलेज के सचिव का ऑडियो वायरल, पत्रकारों में भारी आक्रोश; थाना नहीं पहुँचने पर भड़के मीडियाकर्मी

Audio clip of Mahuda Inter College secretary goes viral, sparks outrage among journalists; media personnel are enraged when they fail to reach the police station.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। महुदा इंटर कॉलेज एक बार फिर विवादों के घेरे में है। कॉलेज के सचिव दीपनारायण शर्मा द्वारा स्थानीय पत्रकारों के साथ कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का एक ऑडियो वायरल हुआ है, जिसके बाद से क्षेत्रीय पत्रकारों में भारी आक्रोश व्याप्त है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल धनबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रभात कुमार, उपायुक्त (DC) आदित्य रंजन और SDO से मुलाकात कर सचिव के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर चुका है। पुलिस के बुलावे पर भी नहीं पहुंचे आरोपी सचिव प्रशासनिक अधिकारियों से मिले ठोस आश्वासन के बाद, रविवार को महुदा पुलिस ने मामले के समाधान और जांच के लिए दोनों पक्षों को थाने में तलब किया था। तय समय के मुताबिक कतरास प्रेस क्लब का प्रतिनिधिमंडल महुदा थाना पहुंच गया, लेकिन दूसरा पक्ष यानी कॉलेज सचिव दीपनारायण शर्मा नदारद रहे। पुलिस अधिकारियों द्वारा बार-बार फोन किए जाने के बावजूद सचिव थाने में उपस्थित नहीं हुए, जिससे पत्रकारों की नाराजगी और बढ़ गई।
निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई की मांग
सचिव के इस अड़ियल रवैए से आक्रोशित पत्रकारों ने जांच अधिकारी बिनोद सिंह से मुलाकात की। उन्होंने मामले में बिना किसी दबाव के, शीघ्र और निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल: कतरास प्रेस क्लब और स्थानीय पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से जितेंद्र पासवान, निकेश पाण्डेय, संतोष दे, धर्मेंद्र सिंह, सुजीत सिन्हा, शमशेर खान, सामिद खान, विजय भारती, दुलाल रजवार, मो राजा, रोशन हजारी, धर्मेन्द्र सिंह समेत क्षेत्र के कई गणमान्य पत्रकार उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button