बासुदेवपुर मे CISF की संयुक्त कार्रवाई में दो हाईवा मे लगभग 25 टन अवैध कोयला जब्त..
Around 25 tonnes of illegal coal was seized from two Hi-Way trucks in a joint operation by CISF in Basudevpur.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद । लोयाबाद थाना अंतर्गत एरिया 5 के बासुदेवपुर मे सीआई एसएफ ने कोयलाँचल मे अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ एक बार फिर बड़ा एक्शन लेते हुए कोयला तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की है। लोयाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत एरिया-5 बासुदेवपुर मे अवैध कोयला भंडारण के खिलाफ CISF की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध कोयला बरामद किया। कार्रवाई के दौरान करीब 25 टन अवैध कोयला जब्त की गई कोयला को कानूनी प्रक्रिया के तहत बी सी सी एल के सुपुर्द कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, सी आई एस एफ को गुप्त सूचना मिली थी कि बासदेवपुर इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध कोयला भंडारण किया जा रहा है। सूचना मिलते ही CISF ने तत्परता दिखाते हुए सी आई एस एफ और बी सी सी एल अधिकारियों के साथ संयुक्त अभियान चलाया।
टीम को मौके पर भारी मात्रा में अवैध रूप से जमा कोयला मिला, जिसे तत्काल जब्त कर लिया गया। सी आइ एस एफ ने बताया कि अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। सीआईएसएफ के अधिकारी ने कहा कि “इलाके में किसी भी सूरत में अवैध कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा। जहां से भी सूचना प्राप्त होगी, सी आई एस एफ तत्काल कार्रवाई करेगी।” उन्होंने यह भी बताया कि बी सी सी एल की ओर से लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस बड़ी कार्रवाई के बाद अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। क्षेत्र में चर्चा है कि CISF की लगातार सक्रियता के कारण अवैध धंधेबाजों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने भी सी आई एस एफ की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए इसे कोयला तस्करी पर प्रभावी चोट बताया है।और सी आई एस एफ ने अवैध कोयला चोरों के मंसूबे पर पानी फेर दिया है !



