रामपुर शाहबाद
बारात में नाच रहे युवकों पर फोटोग्राफर को पीटने का आरोप
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। बारात में नाच रहे युवकों पर फोटोग्राफर को पीटने का आरोप लगा है। घायल हालत में शाहबाद थाने पहुंचे फोटोग्राफर का पुलिस ने मेडिकल कराया है। पटवाई के बूढ़पुर निवासी फोटोग्राफर जोगेश ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात रीठ गांव से एक बारात शाहबाद थाना क्षेत्र के परोता गांव में आई थीं। जोगेश के अनुसार उसके पास बारात में वीडियोग्राफी का काम था। आरोप है कि जब वह और उसका भाई सचिन बारात की वीडियो बना रहा था तो गांव के युवकों ने दोनों भाइयों के साथ मारपीट की। जिसमें वह जख्मी हो गए। मिली जानकारी के अनुसार घायल हालत में थाने पहुंचे फोटोग्राफर का पुलिस ने मेडिकल कराया है।



