पाकुड़

जनता के दिलों में अब भी कायम है पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की पकड़

Former minister Alamgir Alam still holds sway in the hearts of the people.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम की राजनीतिक यात्रा संथाल परगना के साहिबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड अंतर्गत इस्लामपुर गांव से पंचायत स्तर की राजनीति से शुरू होकर विधायक, विधानसभा स्पीकर और ग्रामीण विकास मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों तक पहुंची। उनका यह लंबा राजनीतिक सफर संघर्ष, जनसम्पर्क और आम लोगों के प्रति संवेदनशील व्यवहार का उदाहरण माना जाता है। राजनीति में अपनी सादगी, सौम्य व्यवहार और कार्यशैली के कारण उन्होंने अलग पहचान बनाई। आम जनता से लेकर राजनीतिक कार्यकर्ता और वीआईपी वर्ग तक, हर कोई उनके व्यवहार और आचरण की सराहना करता रहा है। कहा जाता है कि उनके दरवाजे से कोई भी फरियादी निराश होकर वापस नहीं लौटा।  पक्ष- विपक्ष या समर्थक- विरोधी की भावना से ऊपर उठकर उन्होंने लोगों की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया। यही कारण है कि पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों के दिलों में आज भी उनके प्रति विशेष सम्मान और विश्वास कायम है। एजेंसियों द्वारा गिरफ्तारी के बाद जब वे सलाखों के पीछे पहुंचे, तब भी जनता का विश्वास उनके परिवार के साथ बना रहा। उनकी अनुपस्थिति में उनकी धर्मपत्नी विधायक निशात आलम ने झारखंड विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह जीत जनता के उस भरोसे का प्रमाण थी, जो उन्होंने वर्षों की जनसेवा और व्यवहार से अर्जित किया था। हाल ही में जेल से रिहा होने के बाद मीडिया से बातचीत में पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि जो लोग किसी कारणवश उनसे दूर चले गए थे या अलग होने का प्रयास कर रहे थे, उन्हें वे दिल से माफ करते हैं। उन्होंने कहा कि “गलती इंसान से होती है, सभी लोग फिर से साथ आएं, हम सब मिलकर जनता की सेवा करेंगे।” उनकी यही उदारता, सहजता और लोगों को साथ लेकर चलने की राजनीति उन्हें आज भी आम जनता के बीच लोकप्रिय बनाए हुए है। उनके समर्थकों का कहना है कि लोग एक बार फिर उन्हें सक्रिय राजनीति में देखना चाहते हैं, ताकि वे जनता की आकांक्षाओं और समस्याओं के समाधान के लिए फिर से पूरी मजबूती के साथ काम कर सकें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button