ललितपुर

बसपा संगठन में कड़े तेवर

काम में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों पर होगी कार्रवाई

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। बहुजन समाज पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी रणनीति को लेकर रविवार को जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों को संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी लाने और जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए गए। बैठक की अध्यक्षता मुख्य मंडल प्रभारी लालाराम अहिरवार एवं मुख्य मंडल प्रभारी रामबाबू चिरगईया ने की। इस दौरान पदाधिकारियों को पार्टी सुप्रीमो मायावती के आगामी रणनीतिक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। मुख्य मंडल प्रभारी लालाराम अहिरवार ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए सभी पदाधिकारियों को पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ कार्य करना होगा। वहीं रामबाबू चिरगईया ने पदाधिकारियों को 10 दिन का अल्टीमेटम देते हुए स्पष्ट कहा कि सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी जमीनी स्तर पर उतरकर संगठनात्मक कार्यों को गति दें। अगले 10 दिनों तक प्रत्येक गतिविधि की बारीकी से मॉनिटरिंग की जाएगी। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि तय समय सीमा के भीतर कार्य पूरा न करने या लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों के खिलाफ तत्काल संगठनात्मक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जिलाध्यक्ष जानकी प्रसाद बौद्ध, मंडल प्रभारी राम सिंह कुशवाहा, केहर सिंह गौतम, तनशूराम प्रधान, विधानसभा प्रभारी रामकिशन बैजनाथ, प्रेमपाल, अभिषेक गौतम, जिला संयोजक राकेश कुशवाहा, विधानसभा अध्यक्ष संतोष अहिरवार, रामबगस अहिरवार सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button