बरेली
सीबीएसई में ऑल इंडिया सेकेंड रैंक हासिल कर मानवी पटेल ने बढ़ाया बरेली का मान

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। कुर्मी क्षत्रिय सभा के पदाधिकारियों ने सीबीएसई 12वीं परीक्षा में ऑल इंडिया सेकेंड रैंक प्राप्त करने और 99.6 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का नाम रोशन करने वाली छात्रा मानवी पटेल को बधाई दी। सभा की ओर से मानवी पटेल को स्मृति चिन्ह और फूलों का बुके भेंट कर सम्मानित किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि मानवी की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे बरेली के लिए गर्व का विषय है। सभा के जिलाध्यक्ष एड. के.पी. सेन गंगवार ने कहा कि मानवी पटेल ने कठिन मेहनत और लगन के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सफलता हासिल की है। उनकी उपलब्धि समाज और जिले के अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा बनेगी। उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह गंगवार ने कहा कि छात्रा ने यह साबित कर दिया है कि लक्ष्य के प्रति समर्पण और अनुशासन से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।
महामंत्री रामऔतार गंगवार, प्रेम शंकर गंगवार, मूलचंद्र गंगवार, आलोक गंगवार और एड. मनोज बाबू गंगवार ने भी मानवी पटेल को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
और बताया कि समाज के लोगों में मानवी की इस सफलता को लेकर खुशी का माहौल है।


