गोड्डा
सांसद निशिकांत दुबे ने सीएनजी पीएनजी का किया उद्घाटन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। गोड्डा शहर में पाइप लाइन से गैस आपूर्ति का उद्घाटन सांसद डॉक्टर निशिकांत दुबे ने भागलपुर रोड स्थित इंदिरा ऑटो सर्विस में किया। इसके साथ ही सीएनजी स्टेशन का भी उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में शहर से लेकर गांव तक पाइपलाइन से गैस आपूर्ति धीरे-धीरे होगी। लगभग 8 वर्षों की यह योजना है। जहां पहले चरण में गोड्डा शहर में लगभग 868 घरों में कनेक्शन किया जाना है। डॉ निशिकांत दुबे ने कहा कि आज भी विश्व स्तर पर पर पेट्रोल डीजल एलपीजी की किल्लत है। यहां तक की हार्मुज खुलने के बाद भी इसका असर कुछ महीनो तक रहेगा। ऐसे समय में जिलावासियों के लिए महत्वपूर्ण दिन है। तेल गैस से कई देश जूझ रहे है। कुछ जगह वर्क फ्रॉम होम से काम चल रहा है तो कुछ देशों में लॉकडाउन जैसे हालात है। भारत अब तक मजबूती से खड़ा है। इसके बाद भी अगर डीजल पेट्रोल में दो-तीन रुपया की वृद्धि होती है तो इसमें कुछ लोग हाय तौबा मचाते है। जबकि दारु शराब अगर ₹50 से दाम बढ़कर ₹80 हो जाता है। इस पर कोई हल्ला नहीं होता है। संसद ने रामनगर में संतोष कुमार के घर में कनेक्शन होने के बाद गैस का चूल्हा जलाया। इस अवसर पर दर्जनों लोग उपस्थित थे।



