गाजियाबाद

चिरौड़ी रोड पर दर्दनाक हादसा

स्कूटी सवार महिला की ट्रैक्टर की चपेट में आकर मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी, गाजियाबाद :  थाना लोनी क्षेत्र के बंथला चौकी अंतर्गत चिरौड़ी रोड स्थित LR स्कूल के सामने बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 7:43 बजे पीआरवी को गौतम बंसल द्वारा सूचना दी गई कि LR स्कूल के सामने चिरौड़ी रोड पर एक महिला का एक्सीडेंट हो गया है और उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। सूचना पर थाना लोनी पुलिस  मौके पर पहुंची।
पुलिस जांच में मृत महिला की पहचान चैताली बनर्जी (55 वर्ष) पत्नी देवाशीष बनर्जी निवासी भारत सिटी, टीला मोड़ थाना क्षेत्र के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि महिला स्कूटी पर सड़क किनारे खड़ी थी, तभी ट्रैक्टर की चपेट में आने से हादसे का शिकार हो गयी
पुलिस ने ट्रैक्टर एवं उसके चालक को हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर  कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया है। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा थी
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button