बरेली

डिजिटल जनगणना पर बवाल

2800 सफाईकर्मियों की ड्यूटी से भड़के कर्मचारी- नगर निगम का घेराव, बोले 'हम अनपढ़, ऐप कैसे चलाएं,

गलत डेटा भरा तो होगी निगम की बदनामी सफाई ठप होने का खतरा- नगर आयुक्त बोले ‘रिजर्व में रखेंगे, जरूरी हुआ तभी भेजेंगे’
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : देश में पहली बार हो रही डिजिटल जनगणना को लेकर बरेली में बड़ा विवाद सामने आया है। नगर निगम ने शहर के करीब 2800 सफाई कर्मचारियों और चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की ड्यूटी जनगणना में लगा दी है। आदेश से गुस्साए सैकड़ों कर्मचारियों ने बुधवार को नगर निगम मुख्यालय का घेराव कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी कर हंगामा किया और साफ कहा कि वे यह ड्यूटी करने में असमर्थ हैं।
‘8वीं पास हैं, एंड्रॉयड चलाना नहीं आता’
कर्मचारी संघ के नेताओं ने कहा कि ज्यादातर सफाईकर्मी अनपढ़ या 8वीं पास हैं। उन्हें एंड्रॉयड फोन चलाना भी नहीं आता। ऐसे में जनगणना के मोबाइल ऐप पर 24 घंटे डेटा फीड करना नामुमकिन है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जबरन ड्यूटी कराई गई तो गलत फीडिंग हो जाएगी और बदनामी नगर निगम की होगी। उन्होंने मांग की कि सिर्फ पढ़े-लिखे कर्मचारियों को ही इस काम में लगाया जाए।
कर्मचारियों  की कमी के चलते मजबूरी में लगाया : नगर आयुक्त
नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने कहा कि अन्य विभागों में भी स्टाफ की भारी कमी है। राष्ट्रीय महत्व के काम को समय पर पूरा करने के लिए सफाई और टैक्स विभाग के कर्मियों की ड्यूटी लगानी पड़ी। उन्होंने भरोसा दिया कि सफाई और पेयजल जैसी जरूरी सेवाएं प्राथमिकता हैं। ज्यादातर सफाईकर्मियों को रिजर्व में रखा जाएगा। हालात सामान्य रहे तो इन्हें फील्ड में नहीं भेजा जाएगा और ये अपने मूल काम पर ही रहेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button